← KStats Lab

Paisa Ganit — Privacy Policy

Effective: 14 November 2026 · Version 1.0.1 · App: Paisa Ganit (पैसा गणित), package io.github.kstatslab.paisaganit · Developer: KStats Lab

English

Paisa Ganit does not collect, store on any server, share or sell any information about you. The app has no internet permission, so it cannot send anything off your phone.

1. What stays on your phone

2. Things you start yourself

3. No ads, no accounts, no tracking

There are no advertisements, no sign-in, no analytics and no third-party code that collects data. The app does not use your contacts, location, camera, microphone or SMS.

4. Children

The app is a general finance calculator and is not directed at children.

5. Changes and contact

If this policy changes, the new version will be posted at this address with a new date. Questions: KStats Lab · kstatslab@gmail.com

हिन्दी

पैसा गणित आपकी कोई जानकारी इकट्ठा नहीं करता, किसी सर्वर पर नहीं रखता, किसी से साझा नहीं करता और बेचता नहीं। इस app को internet की इजाज़त ही नहीं है, इसलिए यह फ़ोन से बाहर कुछ भेज ही नहीं सकता।

फ़ोन में क्या रहता है: हर calculator में आख़िरी डाले गए नंबर, आपके सहेजे नतीजे, भाषा और रंग की पसंद। ये सिर्फ़ आपके फ़ोन में app की निजी जगह में रहते हैं। app हटाने पर, या app की सेटिंग में "सब कुछ मिटाएँ" दबाने पर, ये मिट जाते हैं।

बैकअप फ़ाइल: तभी बनती है जब आप "बैकअप फ़ाइल बनाएँ" दबाते हैं। उसे कहाँ रखना है (फ़ोन या Google Drive), यह आप Android के अपने फ़ाइल चुनने वाले से तय करते हैं। app इसे कहीं नहीं भेजता।

रिमाइंडर: app आपके फ़ोन का कैलेंडर app खोलता है, और कार्यक्रम वहीं सहेजा जाता है। app आपका कैलेंडर नहीं पढ़ता।

PDF रिपोर्ट और भेजना: Android की print और share सुविधा से, सिर्फ़ वहीं जहाँ आप चुनें।

सुझाव भेजें: आपका अपना mail app kstatslab@gmail.com के लिए संदेश के साथ खुलता है। गड़बड़ी ढूँढने के लिए आख़िर में फ़ोन का model और Android version जुड़ जाता है। भेजने से पहले आप सब पढ़, बदल या हटा सकते हैं; आप mail न भेजें तो कुछ नहीं जाता। आपका संदेश सिर्फ़ जवाब देने और app सुधारने में काम आता है।

निजता नीति: यही पन्ना फ़ोन के browser में खोलता है।

न विज्ञापन, न account, न ट्रैकिंग: कोई विज्ञापन नहीं, कोई login नहीं, कोई analytics नहीं, और data इकट्ठा करने वाला किसी और का code नहीं। संपर्क, लोकेशन, कैमरा, माइक्रोफ़ोन या SMS का इस्तेमाल नहीं।

बच्चे: यह आम पैसों का calculator है, बच्चों के लिए नहीं बनाया गया।

नीति बदली तो नया रूप नई तारीख़ के साथ इसी पते पर होगा। सवाल हों तो: KStats Lab · kstatslab@gmail.com